ग्वालियर के नगर निगम के क्षेत्रीय ऑफिस में युवक ने की महिला ऑपरेटर के साथ अभद्रता
ग्वालियर में नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय नंबर-9 में राशन की पर्ची को लेकर निखिल जैन नामक युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवक ने कार्यालय की कम्प्यूटर ऑपरेटर तरुणा बाथम बैठी के साथ राशन की पर्ची को लेकर अभद्रता की और कंप्यूटर भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं उसने खुद 100 नंबर डायल कर पुलिस से पकड़वाने की धमकी भी दी। महिला कर्मचारी तरुणा ने बताया कि निखिल जैन क्षेत्रीय कार्यालय 9 पर अपनी राशन की पर्ची जानकारी लेने के लिए पहुंचा था। वह चार दिन में राशन पर्ची बनकर आने के लिए बोल रहा रहा था, जबकि यहां से नाम पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय फिर भोपाल जाता है फिर उसके बाद राशन पर्ची बनकर आती है। इसमें समय लगता है। महिला ने जब यह बात निखिल जैन को बताई तो वह गुस्सा हो गया और उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने महिला से अभद्रता करते हुए कार्यालय के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को थाना ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 29
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 13
लोकप्रिय
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 29
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 13