चंबल के डकैत का नाबालिग पर आया दिल
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र में चंबल के एक डकैत का दिल 17 साल की बच्ची पर आया। यह मामला स्याही गांव का है। डकैत कल्ली गुर्जर (30) वर्ष का है जो कि गुड्डा गुर्जर गैंग का सदस्य है। गुड्डा गुर्जर ग्वालियर-चंबल संभाग का खूंखार डकैत है। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य कल्ली गुर्जर का स्याही गांव के गोपाल गुर्जर के घर आना-जाना लगा रहता है। इसी दौरान डकैत की नजर गोपाल की 17 साल की पोती पर पड़गई । दो दिन बाद ही डकेत कल्ली ने उसके सामने पोती से शादी का प्रस्ताव रख दिया, लेकिन गोपाल गुर्जर ने इनकार कर दिया। यह बात कल्ली को नागवार हुई। और वह मंगलवार की रात को अपने साथियों बंटी गुर्जर व जितेन्द्र गुर्जर के साथ गोपाल के घर पहुंचा। कल्ली ने गोपाल गुर्जर से फिर कहा कि वह उसके साथ अपनी पोती की शादी करा दे, नहीं तो उसे मार डालेगा। डकैत ने लड़की की मां रामबाई और दादा गोपाल गुर्जर को लात-घूंसे और लाठियों से जमकर मारा और घर पर फायरिंग भी की। मारपीट की अगली सुबह लड़की का दादा और मां पहाड़गढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने तीनों डकैतों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि डकैत कल्ली गुर्जर और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डकैत की तलाश की जा रही है।
Tags:
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 24
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 16
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 12
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 24
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 16
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 12
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
बात है! यादाश्त की, ज़िम्मेदारी की, योगदानों की, लापरवाही की।
admin Apr 24, 2023 0 109
चंबल की ईशा ने दिखाया दम, भारत को एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मे दिलाया रजत पदक
admin Dec 28, 2021 0 106
विधायक प्रवीण पाठक ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की तारीफ़ में पढ़े कसीदे, वीडियो हुआ वायरल
admin May 23, 2022 0 89
ग्वालियर में मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कर रही है कार्यवाही, फिर भी नही हो रहे...
admin Jan 25, 2022 0 86