ग्वालियर में हथियार बेचने आए डबरा के दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
दो कट्टे एवं कारतूस बरामद, लूट में इस्तेमाल करने वाले थे हथियार
ग्वालियर. शहर में हथियार बेचने आए दो बदमाशों को डबरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए तस्करों से दो कट्टे और कारतूस मिले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दो लुटेरे उनसे यह कट्टे लेने आने वाले थे, जिससे वह किसी लूट को अंजाम देते, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने हथियार तस्करों को पकड़कर बदमाशों के इरादे बिगाड़ दिए हैं। फिलहाल पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह हथियार कहां से लेकर आए थे। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो बदमाश अवैध हथियार बेचने आने वाले हैं। सूचना पर डबरा थाना पुलिस को अलर्ट कर तस्करों को दबोचने के निर्देश दिए। जिस पर डबरा थाना पुलिस ने बस स्टैण्ड पर सादा कपड़ों में पुलिस टीम तैनात की गई। इसी बीच दो युवक वहां पर पहुंचे तो मुखबिर के इशारा करते ही पुलिस ने दोनों युवकों को घेर लिया। तभी बदमाशों को पुलिस के होने का पता लगा और वह भागे, लेकिन एक बदमाश पुलिस के हाथ आ गया। पुलिस की एक अन्य टीम ने पीछा कर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुधीर जाटव पुत्र कल्याण जाटव, गुलाब पुत्र प्रीतम लोधी निवासी जलालपुर के रूप में हुई है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 14
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 14
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
शहर का एक रोडसाइड डेंटिस्ट जो लोगों की मुस्कान वापस लौटाता है।
admin Sep 17, 2022 0 74
नया बाजार में महिला को देवी के दर्शन करने के नाम पर उतरवाए 5 लाख रुपए के गहने, लेकर भागे
admin Oct 2, 2023 0 26
जानिए सड़क, पानी, रोशनी व्यवस्था, महिला सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ग्वालियर महापौर...
admin Jun 30, 2022 0 109
चंबल की ईशा ने दिखाया दम, भारत को एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मे दिलाया रजत पदक
admin Dec 28, 2021 0 106