ग्वालियर नगर निगमायुक्त किशोर कन्याल ने भागवत कथा में पहुंचकर लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ 

<p><strong>ग्वालियर नगर निगमायुक्त किशोर कन्याल ने भागवत कथा में पहुंचकर लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ&nbsp;</strong></p>

पढ़ें पूरी खबर :-

ग्वालियर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक  करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। वह अब धार्मिक कार्यक्रमों में भी शिरकत कर लोगों को स्वच्छता का सन्देश दे रहे है। मौका था अचलेश्वर विहार  पार्क में चल रही श्रीमद भागवत कथा का। जहाँ नगर निगम आयुक्त कन्याल भगवत कथा सुनने पहुंचे थे। जिसमे आचार्य अरविंद महाराज ने प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण की महिमाओं का वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शो को जीवन में उतारें और भगवान श्री कृष्ण के वचनों को जीवन में उतारें। कथा में नगर निगम कमिश्रर किशोर कान्याल के अलावा आगरा के मंडलायुक्त अमित गुप्ता व जेके टायर के एडवाइजर राजू पी कुलकर्णी भी पहुंचे। मौके पर महाराज ने नगर निगम कमिश्रर किशोर कान्याल, आगरा के मंडलायुक्त अमित गुप्ता , राजू पी कुलकर्णी का अभिनंदन किया वहीं तीनों ने भी महाराज का शॉल पहनाकर अभिनंदन किया। नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने सभी अधिकारियों से कहा है कि स्वच्छता का संदेश एवं फीडबैक अधिक से अधिक लोगों द्वारा दिया जाए। इसके लिए अधिकारी सत्यनारायण की कथा से लेकर श्रीमद् भागवत कथा तक में जाए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। निगम कमिश्वर किशोर कान्याल ने मंच से ग्वालियर नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। उनके आव्हान पर हजारों हाथ एक साथ उठे। उन्होंने ग्वालियर को पोलीथीन मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। वहीं आचार्य अरविंद महाराज ने इस मौके पर ग्वालियर नगर निगम कमिश्रर किशोर कान्याल के स्वच्छता प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लोगों से कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है आप सभी इसमें सहयोगी बनें।