ग्वालियर में महिला पर कमेंट करने पर मनचले की महिला ने की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

ग्वालियर में एक मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक महिला और उसका पति मनचले से मारपीट कर रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पर मनचले ने कुछ कमेंट किया था, जिसके बाद महिला ने उसका मुंह नोंचते हुए चांटा जड़ दिया। महिला के पति ने उसकी बेल्ट से पिटाई लगा दी। वीडियो सिकंदर कंपू का बताया जा रहा है। पर इस झगड़े की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है। पर वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चर्चित हो रहा है।