ग्वालियर की महिलाएं अपराध में आ रही आगे, 11 माह में अलग-अलग अपराधों में पकड़ी गईं 108 महिलाएं

<p><strong>ग्वालियर की महिलाएं अपराध में आ रही आगे, 11 माह में अलग-अलग अपराधों में पकड़ी गईं 108 महिलाएं</strong></p>

पढ़ें पूरी खबर:

ग्वालियर शहर में अपराध बढ़ रहे हैं और उसके साथ ही अपराधियों की संख्या भी बढ़ रही है। लेकिन अब महिलाएं भी अपराध के मामलों में आगे आ रही हैं। पिछले 11 महीनों में तस्करी, सेक्स-रैकेट, हत्या, अपहरण, ठगी एवं लूट जैसे संगीन मामलों में 108 महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं। 

जनवरी से नवंबर तक के अपराध के आंकड़ों के अनुसार हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों में 31 वारदातों को महिलाओं ने अंजाम दिया है। इनमे से 7 वारदातों में महिला ने अपने पति की हत्या की है या करवाई है। 

अपहरण के मामलों में 21, चोरी में 10, देह व्यापार एवं मानव तस्करी में 14 महिलाओं को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। महिलाओं में बढ़ रही आपराधिक प्रवृत्ति चिंता का विषय है।